Katihar News: छह घंटे में आंध्र प्रदेश से बरामद हुईं मनसाही कांड की पांचों नाबालिग लड़कियां
कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता जिले के मनसाही थाना क्षेत्र से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से बरामद कर लिया। पांचों बच्चियों के दूसरे राज्य में मिलने की सूचना से जहां परिजनों की चिंता बढ़ गई थी, वहीं उनकी सकुशल बरामदगी से राहत मिली है। इस मामले में कटिहार पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई अहम रही। यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा मेला घूमने निकलीं पांच बच्चियां आंध्र प्रदेश में मिलीं, 24 घंटे में पुलिस ने खोज निकालालड़कियों के लापता होने का मामला पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को मनसाही थाना क्षेत्र से पांच नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मनसाही थाना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.