कटिहार, अक्टूबर 26 -- Katihar News: कोढ़ा, एक प्रतिनिधि। रौतारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की एक बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रौतारा थानाध्यक्ष मनु कुमार ओझा ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की एक बाइक के साथ एक व्यक्ति मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक के साथ मो. साबुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बाइक बरामद की है। थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...