कटिहार, अगस्त 13 -- Katihar News: सालमारी,। सालमारी पुलिस ने चोरी की घटना का उद्भेदन के साथ दो आरोपी को चोरी की गयी सामान से साथ गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है। थाना अध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया की तीन दिन पहले सालमारी के एक निजी विद्यालय में चोरी की घटना का अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस घटना का उद्भेदन करते हुए आरोपी जय मंगल चौधरी एवं किशन कुमार को चोरी की गयी सामान के साथ घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया की सीसीटीवी एवं वैज्ञानिक तरीके से आरोपी तक पहुंचा गया है। इस मामले का उद्भेदन के साथ साथ आरोपी के गिरफ्तारी होने पर पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है。

चोरी की गिरफ्तारी सालमारी में देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार सालमारी, एक संवाददाता सालमारी पुलिस ने नियमित दिवा गश्ती के दौ...