कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: कटिहार,। रक्षाबंधन में अब महज कुछ दिन शेष हैं। कटिहार के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज चुके हैं, लेकिन इस बार त्योहार की खुशियों पर महंगाई का असर साफ दिखाई देने लगा है। बहनों की राखी से लेकर मिठाइयों तक लगभग हर जरूरी सामान के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में इस बार रक्षाबंधन की थाली पिछले साल की तुलना में अधिक महंगी पड़ने वाली है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बारिश और बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में अभी अपेक्षित रौनक नहीं दिख रही है। बड़ा बाजार, मंगल बाजार, मिरचाईबाड़ी और शहर की खुदरा दुकानों में राखियों की बिक्री शुरू हो चुकी है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में राखियों की कीमत में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि कच्चे माल और परिवहन लागत बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। इसके बा...