कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की थाली इन दिनों उधार के भरोसे सज रही है। कहीं सब्जी, दाल और मसाले दुकानदारों से उधार लेकर जुटाए जा रहे हैं, तो कहीं मध्याह्न भोजन पकाने के लिए दूसरे स्कूलों से चावल मांगना पड़ रहा है। लेकिन अब दुकानदारों और वेंडरों ने भी हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में जिले के चार लाख से अधिक बच्चों को स्कूलों में मिलने वाले मध्याह्न भोजन पर संकट गहराने लगा है। जून से राशि का भुगतान नहीं होने के कारण स्कूलों में भोजन संचालन की व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की चिंता है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो बच्चों की थाली से भोजन गायब होने की नौबत आ सकती है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: 12 से एमडीएम बंदी का दिया अल्टीमेटमस्कूलों में भ...