Katihar News: चार डस्टबिन अपनाएं, कचरा अलग करें, तभी बनेगा स्वच्छ कटिहार : नगर आयुक्त
कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम कटिहार की ओर से गुरुवार को वार्ड संख्या-44 स्थित वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी एवं सामुदायिक भवन में विशेष ट्रिगरिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ शहर के निर्माण के लिए घर-घर चार डस्टबिन प्रणाली अपनाने, गीले और सूखे कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने तथा स्वच्छता नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ कटिहार का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कचरे का सही तरीके से निस्तारण करेगा। उन्होंने लोगों से घरों में चार डस्टबिन प्रणाली अपनाने और कचरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.