कटिहार, अक्टूबर 25 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे कटिहार में बंगाली संस्कृति की अनूठी झलक एक बार फिर देखने को मिली। कोजागरी पूर्णिमा के अवसर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। ग्रेनसॉप पाड़ा, गार्ड पाड़ा, लाल कोठी, विनोदपुर, एक नंबर और दो नंबर कॉलोनी सहित कई इलाकों में श्रद्धालु भक्ति और उल्लास के साथ इस पारंपरिक पर्व में शामिल हुए। घरों में मां लक्ष्मी के जयकारे गूंजे और सुख-समृद्धि की कामना की गई। सार्वजनिक पंडालों से अलग घरों में सजी पूजा यह भी पढ़ें- Katihar News: घर-घर में मां लक्ष्मी की आराधना, बंगाली परंपरा के रंग में रंगा कटिहारकटिहार में कोजागरी पूजा की परंपरा बंगाल में विशेष महत्व रखने वाली कोजागरी लक्ष्मी पूजा कटिहार की सांस्कृतिक पहचान का भी हिस्स...