Katihar News: घटिया चावल की आपूर्ति को लेकर डीलरों ने बीएसएफसी गोदाम पर किया प्रदर्शन
कटिहार, अगस्त 22 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। खाद्य आपूर्ति विभाग के बीएसएफसी नरैहिया गोदाम से गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न नहीं मिलने के विरोध में डीलर संघ के सदस्यों ने गोदाम पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। डीलरों ने घटिया एवं कीड़े लगे चावल देने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। डीलरों का कहना था कि खराब चावल लेने से मना करने के बावजूद जबरन देने की कोशिश की जाती है। डीलरों ने आरोप लगाया कि गोदाम में बेहतर गुणवत्ता का अनाज लेने के लिए प्रतिनियुक्त कर्मी द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से रिश्वत की मांग की जाती है। जो डीलर अतिरिक्त राशि देने से इनकार करते हैं, उन्हें खराब अथवा घटिया गुणवत्ता का चावल दिए जाने की शिकायत है। डीलरों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। डीलर संघ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.