कटिहार, अक्टूबर 4 -- Katihar News: बरारी। बरारी प्रखंड के गौरीडीह गांव स्थित गौरीधाम भगवती मंदिर परिसर में दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण एवं विधिवत आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर विकास तिवारी की उपस्थिति में हुई।इसमें पूजा के दौरान सभी नियम कानूनों का पालन करने तथा आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा पूजा-पाठ की व्यवस्था साफ सफाई सुरक्षा तथा भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इसलिए पूजा के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजन किया जाएगा।बैठक यह भी पढ़े...