कटिहार, जुलाई 21 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर में सोमवार को हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांग्ला कैलेंडर के हिसाब से आज सावन की पहली सोमवारी होने की बात कही गई है। इसको लेकर हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जिनमें महिला, पुरुष, बच्चों सहित सभी ने बाबा गोरखनाथ धाम पहुंचकर शिवलिंग पर जल चढ़कर पूजा अर्चना की। बोल बम के जय घोष से पूरा शिवालय भक्ति में हो उठा। वही मंदिर कमेटी के द्वारा इसको लेकर पहले से ही रविवार को सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। यह भी पढ़ें- Dumka News: बंगला पहली सोमवार को लेकर विभिन्न शिवालयों में उमड़ी भीड़ वही मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि बंगला कैलेंडर के हिसाब से आज सावन की पहली सोमवारी है एवं हिन्दी ...