कटिहार, अक्टूबर 10 -- नवरात्र और मेले की तैयारियां शुरू Katihar News: कोढ़ा, एक प्रतिनिधि । कोढ़ा प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कोढ़ा, गेड़ाबाड़ी, कोलासी स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। मंदिर को आकर्षक रूप देने के लिए रंग-रोगन का कार्य भी किया जा रहा है। नवरात्र की पहली पूजा रविवार से शुरू होने के साथ ही इलाके में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। श्रद्धालुओं में दुर्गा पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी पूर्व की भांति तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद ह...