कटिहार, अक्टूबर 1 -- Katihar News: बरारी। संवाद सूत्र बरारी थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देशी राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिक्कट पंचायत के सिक्कट गांव में एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार मौजूद है।सूचना के आधार पर एसटीएफ पुलिस एवं बरारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सिक्कट गांव निवासी भुनेश्वर मंडल के 43 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार मंडल को पुलिस ने एक देशी राइफल (मस्केट/जर्सी) के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने हथियार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ करते हुए हथियार के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरु...