Katihar News: गांधी स्कूल की छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन
कटिहार, अक्टूबर 4 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 53वें कटिहार जिला स्थापना दिवस, गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को टाउन हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएम श्री प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय की छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने 'कोयल बिनु बगिया ना सोभे राजा' गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
प्रस्तुति की सराहना छात्राओं की सधे हुए सुर, भावपूर्ण प्रस्तुति और आकर्षक मंच संचालन ने टाउन हॉल में मौजूद जिला प्रशासन के पदाधिकारियों समेत तमाम दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.