कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कटिहार। मनिहारी नगर क्षेत्र में गांधी जयंती के मौके पर गांधी टोला में बापू को श्रद्धा से याद किया गया। वार्ड नंबर एक स्थित गांधी टोला में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन प्रेमलता देवी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। लोगों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक भाईचारे के उनके संदेश को याद किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: तैलिक साहू सभा भवन में मनाई गई गांधी जी की जयंतीकार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद लाखो यादव ने गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गांधी टोला के नाम को लेकर भी चर्चा हुई। स्थान...