कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र। गांधी जयंती के अवसर पर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत रोशना बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राणपुर प्रमुख अमित कुमार साह ने किया। मौके पर प्रमुख सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने लोगों से गांधीजी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी जयंती मौके पर स्थानीय मुखिया जुलुम सि...