Katihar News: गंगा व महानंदा के जलस्तर में बढ़ोतरी
कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली गंगा एवं महानंदा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंगा नदी के कनीय अभियंता विश्व बल्लव ने बताया कि बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 24.95 मीटर दर्ज किया गया है।वहीं, महानंदा नदी के कनीय अभियंता बिमल प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में महानंदा के जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में महानंदा का जलस्तर 24.88 मीटर है। हालांकि, दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.