कटिहार, अक्टूबर 1 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र गंगा का बाढ़ पानी निकलने के बाद किसानों का हजारों हेक्टर भूमि में लगा अगहनी धान की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई है। खेतों में लहलहाता फसल अचानक बाढ़ पानी के कारण पूर्ण रूप से गल गया है। गले हुए पौधे को खेतों में देख किसान काफी दुखी हो गये हैं। गांव एवं घर के अगल-बगल अवस्थित गड्ढों में बाढ़ का पानी लग जाने से दुर्गंध के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों की आशंका है। लगातार दो सप्ताह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़े-बड़े मच्छरों का प्रकोप से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में स्वच्छ जल का अभाव व्याप्त है। यह भी पढ़ें- अतिवृष्टि से 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति वाले किसानों को अनुदान की प्रक्रिया तेज मुखिया जुलम सिंह ने बताया कि गंगा के बाढ़ पानी के कारण प्राणपुर प्रखंड के प...