कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई को अधिक रोचक, आनंददायक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक और पहल होने जा रही है। 29 अगस्त को जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में खेलो-सीखो थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित होगी। इस संगोष्ठी का उद्देश्य केवल बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करना नहीं, बल्कि खेल एवं कला आधारित शिक्षा के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास की साझा रणनीति तैयार करना भी है। शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (समग्र शिक्षा) को सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वार्षिक कैलेंडर के तहत मई 2025 से नियमित रूप से आयोजित हो रही अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी के इस चरण में बच्चों के सीखने की प...