कटिहार, जुलाई 17 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। कटिहार-मनिहारी सड़क के किसान चौक खाद गोदाम के पास खाद लदा ट्रक सड़क पर लगा दिए जाने के कारण घंटों जाम लग गया। जिससे वाहन चालक काफी परेशान रहे। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही। जाम की सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाकर यातायात को बहाल किया। बताया जाता है कि ट्रक चालकों की मनमानी के कारण यहां जाम लगना आम बात हो गई है। वहीं गोदाम मालिक के द्वारा वाहनों के पार्किंग को लेकर आवश्यक व्यवस्था नहीं किए जाने से ट्रक चालक बीच सड़क पर ही ट्रक लगा देते हैं। जिससे दोनों ओर से वाहनों का आना जाना मुश्किल हो जाता है। पुलिस द्वारा जाम हटाने के बाद भी चालक फिर से सड़क पर ही ट्रक लगा देते हैं। गुरुवार देर शाम जाम लगने से किसान चौक से शरीफगंज चौक तक वाहनों की कतार लगी रही।

हिंदी ...