कटिहार, अगस्त 22 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई में किसानों और आम जनता की बुनियादी समस्याएं अब धीरे-धीरे गंभीर जनमुद्दा बनती जा रही हैं। खाद-बीज की कथित मनमानी कीमत, नल-जल योजना की बदहाली और अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी जैसे सवालों को लेकर किसानों ने शुक्रवार को जोरदार आवाज उठायी। पूर्व पंचायत समिति सदस्य मसूद इकबाल की अगुवाई में लोगों ने प्रशासन और सरकार से समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की। किसानों का सबसे बड़ा दर्द खेती की लागत को लेकर है। मसूद इकबाल ने कहा कि किसान पहले ही महंगाई और खेती की बढ़ती लागत से परेशान हैं। ऐसे में खाद एवं बीज सरकारी दर से अधिक कीमत पर मिलने की शिकायत लगातार सामने आ रही है। किसानों को मजबूरी में ऊंची कीमत चुकाकर खाद बीज खरीदना पड़ रहा है। जिससे खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है...