कटिहार, अगस्त 22 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता खरीफ फसलों की बेहतर प्रगति, किसान रजिस्ट्री में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान और कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषि विभाग सहित पशुपालन, मत्स्य, गव्य, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए किसानों तक सभी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 में विभिन्न फसलों के लिए 1,00,979.94 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध 92,138.44 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुआई पूरी हो चुकी है, जो लक्ष्य का करीब 98 प्रतिशत है। अधिकारियों ने इसे जिले के लि...