कटिहार, अक्टूबर 9 -- चापाकलों की मरम्मत और नए चापाकल लगाने की तैयारी Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर पीएचइडी व अन्य विभागीय योजनाओं से चापाकल लगाया गया है। खराब पड़े चापाकल की मरम्मत को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा चलंत टीम का गठन किया गया है। पीएचइडी के सहायक अभियंता अमर कुमार ने बताया कि शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर 1210 चापाकल खराब होने की सूचना मिली थी। इसमें से 1100 से अधिक चापाकल की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। दुर्गापूजा के पूर्व शेष बचे चापाकल की मरम्मत भी करा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर से इसको लेकर चलंत टीम का गठन भी किया गया है। सहायक अभियंता ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले में 40 नया चापाकल लगाया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच चापाकल सा...