कटिहार, सितम्बर 2 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई प्रखंड क्षेत्र के माहीनगर प्राथमिक विद्यालय में नौ दिनों तक मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) नहीं बनने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है।

मध्याह्न भोजन की अनियमितता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका वंदना सिन्हा को निलंबित कर दिया है। बता दें कि विद्यालय में लगातार नौ दिनों तक मध्याह्न भोजन नहीं बनाए जाने की खबर हिन्दुस्तान अखबार में एक अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशन होने के बाद विभाग हरकत में आया।

जांच और कार्रवाई मामला सामने आने के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया और अपने स्तर से जांच कराया। जांच में मामला सही पाये जाने पर प्रधान शिक्षिका के विरुद्ध निलंबन की बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के बाद मध्यान्ह भोजन संचालन में प्रधान शिक्षि...