कटिहार, जुलाई 11 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के तीनघरिया गांव के समीप नदी से हो रहे भीषण कटाव को रोकने के लिए शनिवार को बंबू पाइलिंग का कार्य शुरू कराने पहुंची अभियंताओं की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। अस्थायी उपाय से नाराज ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया और जेसीबी मशीन तथा ठेकेदार को मौके से वापस लौटा दिया।

ग्रामीणों की मांग बाद में एसडीएम प्रद्युमन सिंह यादव ने अधिकारियों के साथ कटाव स्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की। तीनघरिया गांव पिछले कई दिनों से नदी कटाव की चपेट में है। लगातार हो रहे कटाव से गांव के कई घर कटाव के मुहाने पर पहुंच गए हैं। इससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। कटाव रोकने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को जेसीबी से मिट्टी कटाई और बंबू पाइलिंग की तैयारी शुरू की गई ...