Katihar News: कैंसर पीड़ित ने ट्रेन के आगे आकर दी जान
कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुरसेला रेलवे स्टेशन के समीप पानी टंकी के समीप शुक्रवार की रात कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति के द्वारा ट्रेन के आगे आकर जान देने की जानकारी सामने आई है। मृतक की पहचान एजी बाजार निवासी सुनील साह के रूप में हुई है। हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि रेलवे या पुलिस की ओर से नहीं की गई है।
घटना का विवरण स्थानीय लोगों के अनुसार सुनील लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज वेल्लोर से चल रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह नियमित रूप से इलाज कराने में असमर्थ था। बताया जाता है कि बीमारी और आर्थिक तंगी को लेकर वह काफी परेशान रहता था। इसी वजह से मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार की रात वह कुरसेला स्टेशन के समीप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.