कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। जेल से जमानत पर छूटे बदमाशों और पूर्व में आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे लोगों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को कुरसेला थाना परिसर में ऐसे लोगों को बुलाकर हाजिरी लगवाई गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी का सत्यापन किया और उनके वर्तमान ठिकाने व गतिविधियों की जानकारी ली। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बदमाशों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने वाले बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जेल से छूटे बदमाशों की थाने में लगाई गई हाजिरी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ...