कटिहार, जुलाई 11 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 125 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुरसेला बस्ती पश्चिम टोला निवासी विनोद कुमार मंडल और इंदिराग्राम निवासी मनोज महतो शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के घरों में छापेमारी के दौरान देसी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मारपीट मामले में दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...