कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कुरसेला और समेली क्षेत्र में सोमवार की रात से मंगलवार शाम तक करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सोमवार देर रात नवगछिया और कुरसेला के बीच 33 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। इसके बाद मंगलवार को मेंटेनेंस और रिकंडक्टिंग कार्य की वजह से सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। लगातार लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरों और दुकानों में लोगों को परेशानी हुई। उमस भरी गर्मी के बीच पंखे और कूलर बंद रहने से लोग बेहाल रहे। वहीं, बिजली पर निर्भर कारोबार और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हुए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दर्जनभर वार्डों की 20 घंटे गुल रही बिजली बिजली विभाग के मुताबिक मंगलवार को 33 केवी नवगछिया ग्रिड से कुर...