कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाकर आरोपितों को पकड़ा। सभी को आवश्यक जांच व कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शराब पीने के आरोप में आठ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...