कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पांच लोगों को शराब पीकर हल्ला गुल्ला करने के आरोप में पकड़ा है, पकड़ाए लोग थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात छापेमारी अभियान में शराब पीने वाले पांच लोगों को पकड़ा गया है। चिकित्सीय परीक्षण में सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया। उन्होंने बताया कि नशा के खिलाफ आगे भी विषेश अभियान चला कर शराब पीने वाले लोगों को पुलिस पकड़ेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : शराब के नशे में हल्ला गुल्ला करने वाले 5 लोग गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...