कटिहार, अक्टूबर 29 -- रबी खेती पर किसान प्रशिक्षण Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। रबी फसलों की बेहतर पैदावार और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 के तहत किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी पिंटू कुमार, पूर्व जिला पार्षद गोपाल यादव और पूर्व प्रमुख अरुण मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बीज उपचार, मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक के इस्तेमाल, जैविक खाद के उपयोग और कृषि यंत्रीकरण के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया और कृषि विभाग की योजनाओं...