Katihar News: कुरसेला : विषैले सांप के डंसने से वृद्ध गंभीर, रेफर
कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मलिनियां निवासी 60 वर्षीय वकील मंडल को रविवार की दोपहर देवीपुर-कमलाकान्ही बहियार में विषैले सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार वकील मंडल देवीपुर-कमलाकान्ही बहियार में घास काट रहे थे। इसी दौरान घास में छिपे विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर सीएचसी कुरसेला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें हॉयर सेंटर ले गए हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सांप के डसने के बाद 20 इंजेक्शन लगाए, किया रेफर परिजनों के मुताबिक वृद्ध की हालत फिलहाल बेहद नाजुक बनी थी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.