Katihar News: कुरसेला : मालगाड़ी से कटकर मरे युवक की 16 दिन बाद हुई पहचान
कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कुरसेला रेलवे स्टेशन पर बीते 27 सितंबर को मालगाड़ी की चपेट में आने से मृत युवक की पहचान 16 दिन बाद हुई है। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने मृतक की पहचान फलका थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत के वार्ड छह स्थित बरेटा गांव निवासी स्वर्गीय कदरी यादव के 24 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की है। युवक की पहचान होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन नवगछिया जीआरपी थाना के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक की पत्नी अंजलि देवी के मुताबिक, मिथुन मजदूरी करने के लिए पुणे जाने के उद्देश्य से ट्रेन पकड़ने कुरसेला स्टेशन आया था। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सोशल मीडिया पर जानकारी सामने आने के बाद परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.