Katihar News: कुरसेला : बाढ़ पूर्व मेंटेनेंस कार्य को लेकर 5 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
कटिहार, जुलाई 28 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। संभावित बाढ़ के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे मेंटेनेंस कार्य के कारण मंगलवार को कुरसेला और समेली क्षेत्र में 5 घंटे से अधिक देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। 33 केवी कुरसेला लाइन में रिकंडक्टिंग (पुराने तारों को बदलने) और आवश्यक रख-रखाव के कार्य को लेकर यह बिजली कटौती की गई थी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र कुरसेला तथा समेली से संचालित होने वाले सभी 11 केवी फीडरों में सुबह 09:30 बजे से दोपहर 03 बजे तक बिजली सेवा पूरी तरह ठप रही। विभाग द्वारा पूर्व सूचना जारी कर दिए जाने के कारण अधिकांश उपभोक्ताओं ने ससमय पानी भरने और बिजली से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य निपटा लिए थे, जिससे बड़ी राहत मिली। यह भी पढ़ें- बाढ़ पूर्व मेंटेनेंस कार्य को लेकर 5 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.