Katihar News: कुरसेला : बालिकाओं के बीच बैग और वाटर बोतल वितरित
कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड सभागार में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत सखी वार्ता सह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बालिकाओं के बीच योजना के लोगोयुक्त प्री-स्कूल बैग और वाटर बोतल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता, बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और लैंगिक हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। समस्याओं की स्थिति में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.