कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। नवगछिया और कुरसेला क्षेत्र में शनिवार की शाम हुई तेज बारिश के कारण 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से कुरसेला पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े इलाकों में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम करीब सात बजे बिजली गुल होने के बाद देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बूंदाबांदी में भी घंटों गुल रहती है बिजली, दिघलबैंक में उपभोक्ता परेशानबिजली की समस्या का कारण पीएसएस कुरसेला के जेई पंकज कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान 33 केवी लाइन में खराबी आ गई थी। तेज बारिश के कारण फाल्ट का पता लगाने और उसे दुरुस्त करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ...