कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के तहत बुधवार को नाबालिग चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कुरसेला चौक के आसपास जांच के दौरान नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे 10 ई-रिक्शा जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद सभी जब्त ई-रिक्शा को अग्रिम कार्रवाई के लिए कुरसेला थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों के बीच हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पुलिस ने चालकों के उम्र संबंधी दस्तावेजों समेत अन्य आवश्यक कागजात की भी जांच की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना उनके साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जोखिमपूर्ण है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्हो...