Katihar News: कुरसेला : दुर्गा पूजा को लेकर चौक-चौराहों पर बढ़ी पुलिस की चौकसी
कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट है। पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। सोमवार की शाम प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी की गई। पुलिसकर्मी सड़कों पर मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे थे। कुरसेला चौक सहित प्रमुख मार्गों और पूजा पंडालों के आसपास पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। त्योहार के दौरान भीड़भाड़ और आवागमन को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पंडालों में महिला जवान, चौराहों पर सादे लिबास में रहेंगे पुलिसकर्मी पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.