कटिहार, जुलाई 28 -- Katihar News: ​कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत स्थित तीनघरिया गांव के निकट कोसी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ बाढ़ नियंत्रण विभाग का बचाव कार्य अचानक ठप पड़ गया है, तो दूसरी तरफ तेज पूर्वा हवा ने उफनती कोसी की धार को और अधिक उग्र बना दिया है। नदी अब तबाही मचाते हुए नया टोला तीनघरिया से महज 200 मीटर की दूरी पर आ पहुंची है। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी गुस्सा के साथ आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ​तत्काल प्रभाव से फ्लड फाइटिंग का काम दोबारा शुरू किया जाए। यह भी पढ़ें- तीनघरिया में थमीं कटाव रोधी कार्य, पूर्वा हवा से और उग्र हुई कोसीफल्ड फाइटिंग की जमीनी हकीकत विभाग द्वारा फ्लड फाइटिंग के तहत बंबू रोल और मिट्टी भरी बोरियों से कटाव रोकने की कोशिशें की गई, मगर बोरिया...