Katihar News: कुरसेला : तीनघरिया कोसी घाट से अज्ञात पुरूष का शव बरामद, पोस्टमार्टम को भेजा
कटिहार, अगस्त 11 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तीनघरिया गांव समीप कोसी घाट के पास सोमवार की शाम नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नदी किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तीनघरिया गांव के पास नदी किनारे से अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। स्थानीय लोगों ने आशंका जतायी कि बाढ़ के पानी या नदी के तेज बहाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.