कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 पर रामपुर यादव टोली के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे तेज रफ्तार गैस टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बजरंगी मंदिर में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पक्का के निर्माण वाला मंदिर ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गया। हादसे में मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा भी खंडित हो गई। वहीं, टक्कर से गैस टैंकर का केबिन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में चालक की जान बच गई। उसे मामूली चोटें आई है।‌ बताया गया कि नवगछिया की ओर से आ रहा गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर मंदिर में जा घुसा। हादसे की तेज आवाज सुनकर सुबह-सुबह आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मंदिर और टैंकर का मंजर द...