कटिहार, सितम्बर 26 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कोसी नदी का जलस्तर घटने के बाद फिलहाल स्थिर बना हुआ है। शुक्रवार की शाम पांच बजे एनएच 31 सड़क पुल के समीप कोसी नदी का जलस्तर 29.65 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर में फिर से वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी एक बार फिर बढ़ सकती है। हाल में आई बाढ़ के बाद कई निचले इलाकों में जनजीवन अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: संशोधित-कुरसेला : कोसी का जलस्तर स्थिर, बढ़ने की आशंका कई जगहों पर खेतों और रास्तों में पानी व कीचड़ की समस्या बनी हुई है। लगातार बारिश से नदी के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है। जलस्तर में वृद्धि...