Katihar News: कुरसेला : एनएच 31 पर बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर
कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 पर देवीपुर चौक के पास शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बस पर सवार कुछ यात्रियों के भी चोटिल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार तीनों घायल युवक को इलाज के लिए कुरसेला सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि एक युवक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक जितेन्द्र कुमार (26) समेली चकला मौलानगर वार्ड 11 का निवासी था। जबकि घायल सागर कुमार (22) एवं रौशन कुमार (20) भी इसी गांव के रहने वाले हैं। जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.