Katihar News: कुरसेला : एनएच पर नवनिर्मित मॉडल थाना के पास गड्ढा बना जानलेवा
कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर देवीपुर के समीप निर्माणाधीन मॉडल थाना के पास सड़क पर बने तीन बड़े गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। गड्ढों के कारण यहां छोटी मोटी दुर्घटना होती रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालकों को अचानक लेन बदलनी पड़ती है। इससे सामने से आ रहे वाहनों से टक्कर का खतरा बना रहता है। व्यस्त एनएच-31 पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क पर बने गड्ढों की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवारों के लिए स्थिति अधिक खतरनाक है। रात में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोगों के अनुसार, यहां आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों और राहगीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.