Katihar News: किसान पाठशाला में उर्वरक प्रबंधन, बीज उपचार और कीट नियंत्रण का मिला वैज्ञानिक प्रशिक्षण
कटिहार, अगस्त 19 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। खरीफ मौसम के बीच धान की बेहतर पैदावार और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से जिले में किसान पाठशाला किसानों के लिए उपयोगी मंच साबित हो रही है। मंगलवार को आजमनगर प्रखंड की अरिहाना पंचायत के लालगांव में किसान पाठशाला के द्वितीय सत्र का आयोजन हुआ, जहां किसानों को वैज्ञानिक खेती, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, बीज उपचार तथा रोग एवं कीट नियंत्रण के आधुनिक तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का निरीक्षण जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा) राजीव कुमार ने किया। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि शंकर धान की अधिक उपज के लिए संतुलित एवं आवश्यकता आधारित उर्वरक का प्रयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना आवश्यकता अधिक मात्रा में रासायनिक उर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.