Katihar News: किसानों के बीच सरसों बीज का किया गया वितरण, दर्जनों किसानों को मिला लाभ
कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: फलका। फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से विभिन्न पंचायतों के किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार मौजूद थे।इस दौरान उन्होंने किसानों को सरकार की ओर से संचालित कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की।उन्होंने बताया कि गोविंदपुर, पीरमोकाम एवं सालेहपुर पंचायत में त्रिफसली योजना के तहत कुल 75 किसानों के बीच दो-दो किलो सरसों बीज का वितरण किया गया है। वहीं राष्ट्रीय खाद्य तेलहन योजना के तहत दो क्विंटल 40 किलो तथा तेलहन योजना के तहत सात क्विंटल सरसों बीज का वितरण किया जाना है। कृषि पदाधिकारी ने कहा कि विभाग का उद्देश्य है कि किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराकर तेलहन की खेती को बढ़ावा देना और उनकी आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.