कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में विज्ञान की पढ़ाई अब केवल किताबों और ब्लैकबोर्ड तक सीमित नहीं रहेगी। विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों को प्रयोग के जरिये समझाने के लिए जिले के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। लैब में छात्र खुद प्रयोग करेंगे और गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के कठिन अध्यायों को आसानी से समझेंगे। शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला की स्थापना के साथ उसके नियमित संचालन और गतिविधियों की निगरानी की भी तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों और विज्ञान शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध प्रयोगशाला उपकरणों का विभागीय सू...