कटिहार, सितम्बर 1 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र। बरारी थाना क्षेत्र के बरेटा पंचायत अंतर्गत लाइन पार बरेटा गांव में सोमवार की शाम से लापता मज्जू मंसूरी (43) का शव कलवर्ट के पास मंगलवार की सुबह मिला। शव मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना को लेकर गांव में चर्चाएं चल रही है। इस मामले में मृतक की पत्नी हसबुन खातून ने गांव के तीन लोगों पर अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बरारी थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा अभी तक प्राथमिक दर्ज नहीं कराया गया है। आवेदन आने पर प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर- टू एसडीपीओ सुनील कुमा...