कटिहार, अगस्त 29 -- Katihar News: बरारी। संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड की रौनियां पंचायत के मड़पा बलुआ गौरीडीह गांव के समीप करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के महज एक माह बाद ही भवन की कई जगहों की दीवार में दरार दिखने लगी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में कथित तौर पर भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। पंचायत सरकार भवन का निर्माण सरकार की उस योजना के तहत कराया गया है। जिसका उद्देश्य पंचायतवासियों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही पंचायत में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए पंचायत सरकार भवन को महत्वपूर्ण माना जाता है।

मुख्य मुद्दे बताया जाता है कि भ...