Katihar News: करणपुर ख्वाजा नगर गांव में सड़क बनाने की मांग
कटिहार, जुलाई 15 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के करणपुर पंचायत के ख्वाजा नगर गांव के लगभग दो दर्जन लोगों ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर मुख्य सड़क से गांव के अंदर प्रवेश करने के लिए सड़क बनाने की मांग की है। ग्रामीणों की अगुवाई करते हुए जदयू नेता ख्वाजा शाहिद एव तनवीर आलम ने कहा कि उक्त गांव में करीब 250 परिवार निवास करते हैं। और मुख्य सड़क से गांव के अंदर प्रवेश करने और निकालने के लिए कोई सड़क है ही नहीं जबकि यहां दशकों से लोग निवास करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों की ओर से बताया कि बीच में लगभग 50 फीट जमीन किसी की निजी जमीन है। वह अपनी भूमि सड़क के लिए नहीं देना चाहते जबकि उनकी जमीन के दोनों तरफ बिहार सरकार की जमीन है। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि मामला पुराना है और मेरे संज्ञान में है। निजी जमीन वालों के साथ जबरदस्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.